{"_id":"67ed908592b81ad2ed00e0a3","slug":"during-inspection-by-dios-illegal-classes-were-found-running-and-notice-was-given-sambhal-news-c-204-1-chn1001-118919-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डीआईओएस के निरीक्षण में अवैध कक्षाएं संचालित मिली, दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डीआईओएस के निरीक्षण में अवैध कक्षाएं संचालित मिली, दिया नोटिस
Thu, 03 Apr 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। गांव मऊ कठैर के कलावती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की मान्यता का दावा कक्षा आठ तक का है, लेकिन यहां अवैध रूप से नौ से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस नौ से 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य से उनके स्कूल को अन्य विद्यालय से संबद्धीकरण किए जाने के संबंध में नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। बुधवार को डीआईओएस श्यामा कुमार ने गांव मऊ कठैर के कलावती मेमोरियल पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जब स्कूल के प्रधानाचार्य रामेंद्र कुमार से स्कूल में संचालित कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षा के विषय में जानकारी ली गई। तो प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक की मान्यता है। लेकिन उनके द्वारा मान्यता से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही जब प्रधानाचार्य से कक्षा नौ से 12 वीं तक की कक्षाओं के संचालन में जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण आरएसडी इंटर कॉलेज फतेहपुर समसोई में है। यह पंजीकरण प्रबंधक धर्मवीर द्वारा कराया गया है।
डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को अवैध रूप से कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र- छात्राओं को अन्य विद्यालय से संबद्धीकरण करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संचालित अवैध कक्षाएं बंद करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करने के अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।