फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to the high stature of Gulab Devi, the hopes of the people of the district increased.

गुलाब देवी का ऊंचा हुआ कद तो जिले के लोगों की बढ़ गईं उम्मीदें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Due to the high stature of Gulab Devi, the hopes of the people of the district increased.
चंदौसी। चंदौसी सीट से भाजपा की विधायक गुलाब देवी का योगी 2.0 सरकार में कद ऊंचा हुआ तो जिले के लोगों की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। चंदौसी की जनता ने पांचवीं बार गुलाब देवी को जीताकर विधानसभा भेजा है। लोगों को आस है कि सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद मिलने पर जिले का विकास होगा। सड़क, पानी, बिजली की समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

चंदौसी सीट से भाजपा विधायक गुलाब देवी को योगी 2.0 सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। पूर्व की योगी सरकार में वह राज्यमंत्री थी। चंदौसी सहित जिले की जनता को भी गुलाब देवी से बहुत से उम्मीदें हैं। चाहे चंदौसी शहर, ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें हो, या शहर की पानी की समस्या। पिछले कार्यकाल में राज्यमंत्री थीं। ज्यादा अधिकार उनके पास नहीं थे। लेकिन इस बार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होने से अधिकार भी बढ़ गए हैं। लोगों को उम्मीद है कि अब जिले का विकास होगा।
विज्ञापन

तीसरी बार मंत्रीमंडल में हुईं शामिल
चंदौसी। गुलाब देवी ने सबसे पहला चुनाव 1991 चंदौसी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ा था और जीत दर्ज की थी। तब से लगातार 2022 तक आठ बार चुनाव लड़ चुकी हैं। 1993 का चुनाव हार गईं थीं। इसके बाद 1996, 2002 में लगातार चुनाव जीती थीं। 1996 में कल्याण सिंह सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया था। इसके 2007, 2012 का चुनाव हार गई थीं। 2017 में फिर से चंदौसी की जनता ने गुलाब देवी को जिताकर विधानसभा भेजा। सीएम योगी ने भी सम्मान देते हुए मंत्रीमंडल में शामिल कर राज्यमंत्री बनाया था। 2022 में फिर से पांचवीं बार गुलाब देवी विधायक चुनी गईं हैं। इस बार भी योगी सरकार ने अपने मंत्रीमंडल में कद बढ़ाते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed