फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to enmity, the selection of Panchayat assistant included in the first priority got stuck, the District Magistrate was upset.

रंजिश के चलते प्रथम वरीयता में शामिल पंचायत सहायक का चयन अटका, जिलाधिकारी खफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, the selection of Panchayat assistant included in the first priority got stuck, the District Magistrate was upset.
संभल। पंचायत सहायक पद के लिए प्रथम वरीयता होने के बाद भी ग्राम प्रधान ने रंजिश चलने का हवाला देते हुए प्रक्रिया को पूरा नहीं होने दिया।
विज्ञापन

मामला जिलाधिकारी संजीव रंजन तक पहुंचा तो एडीओ पंचायत से इसकी जांच कराई गई। जांच के दौरान प्रक्रिया रंजिश के चलते रोकने की जानकारी सामने आई। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सौंधन मोहम्मदपुर में पंचायत सहायक के लिए आवेदन मांगे गए थे। एक आवेदक ने फर्जी दस्तावेज लगा दिए। इसकी जांच हुई तो आवेदन निरस्त कर दिया गया।

इसी गांव की मीनाक्षी की प्रथम वरीयता पाई गई। चयन प्रक्रिया में ग्राम प्रधान ने बाधा डाल दी। जांच के दौरान बताया कि पंचायत सहायक के लिए चयनित होने वाली आवेदक के परिवार से रंजिश चल रही है। इसलिए चयन नहीं कराया जाएगा। इस मामले की जानकारी के बाद जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed