फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to domestic dispute, the young man hanged himself to death

Sambhal News: घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, the young man hanged himself to death
सिरसी(संभल)। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बराही निवासी मित्रपाल के 22 वर्षीय बेटे धर्मवीर ने पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि धर्मवीर की पत्नी से अनबन चल रही थी। जिसके चलते यह कदम उठाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बराही निवासी धर्मवीर की शादी 22 जून 2023 को बिलारी थाना क्षेत्र के गांव से हुई थी। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी में अनबन रहती थी। करीब एक हफ्ते पहले धर्मवीर और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस घटना के अगले दिन मायके वाले आ गए और गांव के गणमान्य लोगों ने समझौता कराया। जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। आरोप है कि पत्नी के मायके में होने के दौरान धर्मवीर को परेशान किया जाने लगा। जिससे तंग आकर ही उसने मौत को गले लगाया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह छह बजे के करीब जब गांव वाले खेतों पर जा रहे थे तब उन्होंने धर्मवीर के घर से करीब पांच सौ मीटर दूर धान के खेत में खड़े पीपल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर धर्मवीर को लटके हुए देखा। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। मृतक के पांच भाई और एक बहन है। बहन भाइयों में मृतक चौथे नंबर का था और वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed