{"_id":"696aa2a73cd29b313403dbed","slug":"due-to-corruption-the-common-man-is-not-getting-the-benefits-of-the-schemes-chaudhary-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-131236-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के कारण आमजन को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के कारण आमजन को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ : चौधरी
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस की गांव हिसामपुर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष कामेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार किसान एवं अवाम के हित में सराहनीय कार्य कर रही है लेकिन जिला स्तर पर फैले भ्रष्टाचार के कारण आम जनमानस को योजनाओं का भरपूर लाभ नहीं मिल रहा। जिससे किसान और अवाम निराश है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली निगम की एकमुश्त समाधान योजना अव्यवहारिक है। इसके लाभ से आधे से ज्यादा उपभोक्ता वंचित हैं। आधे से ज्यादा मीटर से गलत बिल निकालकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। आवास योजना, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन योजना को भी पलीता लगाया जा रहा है। समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
बैठक में संगठन विस्तार करते हुए सूफियान पाशा को जिला मंत्री, मोहम्मद हसन को युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष, यूनुस मलिक को ग्राम सचिव, मनीष कुमार को ग्राम प्रभारी, जाकिर अली को ग्राम सचिव, बब्बू को ग्राम प्रभारी, ताहिर सलमानी को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान मिंकू चौधरी, गुरुवचन सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, इस्माइल खां आदि रहे। अध्यक्षता सेवक सैनी ने तथा संचालन निर्देश कुमार उर्फ मोनू ने किया।