फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DRM inspected the under construction building of the warehouse

Sambhal News: मालगोदाम के निर्माणाधीन भवन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected the under construction building of the warehouse
चंदौसी। डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। संबंधित को समय व मानकों के अनुसार निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर दो बजे करीब डीआरएम राजकुमार अपनी स्पेशल ट्रेन से स्टेशन पहुंचे। जहां उनका स्टेशन के रेलवे कर्मचारियों ने स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर हो रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा लिया और संबंधित ठेकेदार को बताया कि कायाकल्प के कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही उपयोग किया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद वह रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज गेट के पास यार्ड के नजदीक बन रहे मालगोदाम भवन के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि मालगोदाम के भवन का निर्माण कार्य तय समय पर और मानकों के अनुसार ही किया जाए। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे वह हरदुआगंज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed