फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drizzling rain throughout the day, hail at night, chill increased

Sambhal News: दिनभर रिमझिम बारिश, रात को ओले बरसे, ठिठुरन बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Drizzling rain throughout the day, hail at night, chill increased
संभल/चंदौसी। जिले में मंगलवार को दिनभर रिमझिम बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। संभल में रात होने पर ओले गिरे। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। तीन दिन तक धूप निकलने से जो राहत मिली थी। उससे कहीं ज्यादा अब मौसम का मिजाज बिगड़ गया है।
विज्ञापन

ओला बरसने से किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे से ओलावृष्टि हुई। करीब 15 मिनट तक ओले बरसते रहे। जो लोग मुख्य मार्गों पर सफर कर रहे थे। वह इधर उधर रुक कर ओले बंद होने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। 15 मिनट की ओलावृष्टि से ही मुख्य मार्गों पर बर्फ की चादर बिछ़ी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को भी मौसम खराब ही रहने का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर आलू और सरसों की खेती कर रहे किसानों की ओलावृष्टि से चिंता बढ़ गई है। क्योंकि रिमझिम बारिश से ही फसलों में पानी जमा हो गया था। ओलावृष्टि से नुकसान होने का अंदेशा है। एक सप्ताह पहले हुई बारिश से तो अब किसानों को राहत मिली थी। अब बारिश के साथ ओलावृष्टि ने चिंता बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चंदौसी में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए थे और ठंडी हवाएं चल रही थीं। सुबह 11.30 बजे से बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर एक बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे स्टेशन रोड, जारई गेट समेत शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण मालवीय चौक के पास कई बार जाम की स्थिति भी बन गई। शाम सात बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed