फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Driver dies after being crushed under a tractor-trolley

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:37 AM IST
सार

असमोली के गांव गौंजनी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक धर्मवीर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Driver dies after being crushed under a tractor-trolley

विस्तार

असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव गौंजनी में कूड़ा डालने आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। इसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक नखासा थाना क्षेत्र के गांव खगूपुरा निवासी धर्मवीर (60) की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि, धर्मवीर नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपासराय निवासी हाजी जफरुल के ईंट भट्टे पर चौकीदारी का काम करते थे। दोपहर में धर्मवीर ट्रैक्टर-ट्राॅली में घूर का खाद भरकर हाजी जफरुल के खेत में ऐचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गौंजनी गांव में जा रहे थे। जैसे ही खेतों की तरफ कच्चे रास्ते से पहुंचे तो बराबर खेत गहरा होने की वजह से ट्रॉली खेत की तरफ को खिसक गई और ट्रॉली सहित ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे धर्मवीर दब गए और मौके पर ही मौत हो गई। आसपास में खेतों पर काम कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर को पलटते हुए देखा और मौके पर पहुंचे। बड़ी मशक्कत के बाद धर्मवीर को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। बिना किसी पुलिस कार्रवाई परिजन धर्मवीर के शव को घर ले गए। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed