फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drawing of proposed model railway station of Chandausi made, soil sample taken

Sambhal News: चंदौसी के प्रस्तावित मॉडल रेलवे स्टेशन की ड्राइंग बनवाई, मिट्टी का लिया सैंपल

Tue, 07 Nov 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 07 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Drawing of proposed model railway station of Chandausi made, soil sample taken
चंदौसी (संभल)। अमृत योजना में प्रस्तावित चंदौसी रेलवे स्टेशन की ड्राइंग निर्माण एजेंसी ने तैयार कर ली है। सोमवार को मिट्टी का दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। चंदौसी के लोगों को स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

चंदौसी रेलवे स्टेशन अमृत योजना में चयनित है। 18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है। निर्माण के लिए रेलवे ने गाजियाबाद की एक कंपनी को टेंडर जारी कर दिया है। सोमवार को निर्माण एजेंसी के अधिकारी चंदौसी पहुंचे। उन्होंने मॉडल स्टेशन की ड्राइंग तैयार की। साथ ही यहां का नक्शा तैयार किया। इसके अलावा निर्माण के लिए जांच के लिए मिट्टी का नमूना लिया। इससे पहले भी मिट्टी के नमूने की जांच कराई जा चुकी है। जांच में मिट्टी का नमूना सही पाया गया। यहां की मिट्टी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाए जाने के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन

-----------------
यहां मिलेगी यह सुविधा:
युक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, कैफेटेरिया, खानपान के रिटेल स्टाल, यात्रियों व कारोबारियों के लिए बैठने के लिए लांज, 12 मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण, लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी, जल निकासी की व्यवस्था, वाई-फाई सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------

रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए गाजियाबाद की कंपनी को टेंडर जारी किया है। कंपनी की टीम ने रविवार को ड्राइंग तैयार की। इसके अलावा मिट्टी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही चंदौसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
ओपी सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed