फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drains choked with filth; waterlogging inevitable during rains.

Sambhal News: नाले गंदगी से अटे, बारिश में जलभराव तो तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Drains choked with filth; waterlogging inevitable during rains.
संभल। शहर के कई नाले लंबे समय से कूड़े से अटे पड़े हैं। बरसात के दिनों में यह हादसों का अंदेशा पैदा करते हैं। भीषण गर्मी में मच्छरों से लोग परेशान हैं। लोगों की इस समस्या का समाधान पालिका कर नहीं कर पा रही है। लोगों का कहना है कि बारिश में जब यह नाले भर जाते हैं तो हादसों का अंदेशा बढ़ जाता है। वहीं जलभराव भी तय है।
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि इनकी सफाई की सफाई होनी चाहिए। साथ ही इन पर स्लैब भी डालकर कवर किया जाना है। क्योंकि इनकी गहराई भी काफी है। अभी दलदल की तरह हैं और सफाई के बाद कुएं की तरह बन जाएंगे।
विज्ञापन


मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित नाला कूड़े से बंद पड़ा है। यह चौधरी सराय की ओर से हल्लू सराय तक पहुंचा है। इसकी सफाई नहीं होने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या है। आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज के नजदीक भी बड़ा नाला चोक पड़ा है। सीवर लाइन तक इस इलाके में चोक पड़ी है। यही स्थिति देहली दरवाजा के नाले की है। कूड़ा पूरी तरह भरा हुआ है। मनोकामना मंदिर के नजदीक भी बड़ा नाला कूड़े से अटा पड़ा है। हसनपुर मार्ग, भूरेशाह रोड और नई सराय में भी नालों की सफाई नहीं की गई है। इन इलाके के लोग दुर्गंध से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
सरायतरीन में व्यापारियों में रोष, कुंड की मरम्मत करने की मांग
सरातयरीन में प्रसिद्ध महामृत्युंजय कुंड के आसपास मरम्मत नहीं होने पर व्यापारियों में रोष है। पालिका पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही हादसों का अंदेशा भी जताया है। व्यापारी नीरज बजाज ने बताया कि कुंड का पानी सड़क पर बहता है। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे रात के समय बाइक सवार व ई-रिक्शा चालकों के लिए खतरा रहता है। बारिश होने पर पूरी सड़क पर जलभराव हो जाता है। बताया कि कई बार व्यापारियों ने खतरा देखते हुए पालिका से सुधार की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब सीएम और डीएम को व्यापारियों ने शिकायती पत्र भेजा है। इसमें दिनेश कुमार, जानी, अरविंद कुमार, भास्कर गुप्ता, विकास वार्ष्णेय आदि का नाम अंकित है।


00000000000
नालों की सफाई के लिए 30 लाख से ज्यादा का टेंडर हुआ है। सफाई लगातार कराई जा रही है। जो नाले रह गए हैं उनकी भी सफाई कराई जाएगी।
आसिफ, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed