फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dogs peacock in sambhal

पवांसा में कुत्तों के हमले में मोर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
dogs peacock in sambhal
संभल। खूंखार कुत्तों के हमले में रविवार को शाम पवांसा में मानव सेवा आश्रम के बाहर मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग को दी है। मोर का पोस्टमार्टम सोमवार को सुबह होगा। उसके शव को पवांसा के मानव सेवा आश्रम में रखवाया गया है।
विज्ञापन

मानव सेवा आश्रम में रविवार को दोपहर दो बजे तक भंडारा चल रहा था। अधिकतर लोग भंडारे में शामिल होकर चले गए थे। कुछ लोग आश्रम में थे और भंडारे के पत्तल आसपास पड़े थे। शाम के वक्त पेड़ों पर बहुत सारे बंदर थे और नीचे मौजूद कुत्ते पत्तल चाट रहे थे। मानव सेवा आश्रम के संचालक सुशील ठाकुर ने बताया कि मोर पेड़ पर था।
विज्ञापन

बंदरों के झपट्टा मारने पर मोर पेड़ से नीचे आकर गिर गया। वह उड़ नहीं पा रहा था। नीचे से उसे खूंखार कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों के हमले में मोर की मौत हो गई। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग दी गई। वन क्षेत्राधिकारी डीसी पांडेय ने बताया कि कुत्तों के हमले मे मोर की मौत की जानकारी उन्हें ग्रामीणों से मिली है। अब मोर के शव आश्रम में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed