फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dogs are not being caught, people are scared and panicked

Sambhal News: नहीं पकड़े जा रहे कुत्ते, लोगों में डर और दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dogs are not being caught, people are scared and panicked
संभल। गांवों में कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। जबकि यह लगातार लोगों पर हमला करके उन्हें जख्मी बना रहे हैं। कुत्तों के न पकड़े जाने से लोगों में डर और दहशत बरकरार हैं।
विज्ञापन

11 जनवरी को गांव पौटा में कुत्तों ने नौ वर्षीय रिया को नोच-नोंचकर मार डाला था। गांव के लोगों का कहना है कि दिन में खेतों पर जाने में डर बना रहता है और शाम को कुत्तों के डर की वजह से घरों से नहीं निकल रहे हैं। दूसरी ओर, बुधवार को ओबरी गांव में आबादी के नजदीक लिंक मार्ग किनारे कुत्तों के झुंड को नजदीक देख लोग डर गए।
विज्ञापन

लोगों का अधिकतर इसी मार्ग से आवागमन रहता है। इसके अलावा गांव में और भी कई झुंड कुत्तों के नजर आते हैं। अभी गांव में कुत्तों को पकड़ने के लिए श्वान ने कोई कदम नहीं उठाया हैं। इसके लिए पशुपालन विभाग और पंचायती राज विभाग की भी जिम्मेदारी है कि वह अवारा कुत्तों की धरपकड़ कर होने वाली घटनाओं को रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
यह बोले लोग
गांव में कुत्ते पकड़ने के लिए अभी तक कोई नही आया है। बड़ी संख्या में कुत्ते मौजूद हैं। कुत्तों ने गांव की एक बच्ची को नोच-नोचकर मार दिया था। गांव में कुत्तों की दहशत बनी हुई है।
पवन कुमार, गांव पोटा।

गांव में भैंस-बकरियों को काटकर कुत्ते जख्मी कर रहे हैं। कुत्ते पकड़ने के लिए कई बार कहा गया लेकिन अभी तक कुत्ते नहीं पकड़े गए हैं। गांव में डर का माहौल बना हुआ है।

भोलू सिंह, गांव पौटा।

घर की छत पर दो बकरियां बंधी थीं। कुत्तों ने हमला करके दोनों बकरियों को मार दिया था। गांव में आवारा कुत्तों से बहुत परेशानी हो रही है। कुत्ते पूरे गांव में भागे फिरते हैं।
अजयवीर सिंह, गांव पौटा।

नौ दिन पहले हमारा कटरा टावर के पास प्लाट में बंधा था। कुत्तों ने हमला करके उसे काट लिया था। इन कुत्तों से बच्चों, बड़ों को बहुत परेशानी हो रही है। अब जानवर भी बाहर नहीं बांध सकते हैं। हमारी मांग है कि कुत्तों से बचाव हो और कुत्ते पकड़े जाए।
अलका, गांव पौटा।
0000
अवारा कुत्तों ने अब लोगों के साथ ही पशुओं को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। करीब एक माह पहले टांडाकोठी गांव में पशुशाला में घुसकर दो बकरियों को मार दिया। तब से लोगों में डर का माहौल है।

शान अली, गांव ओबरी।

एक सप्ताह पहले शाम को खाना खाकर घूमने निकला था। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर लोग दौड़ पड़े। कुत्तों को ललकारा, तब कुत्ते मुझे छोड़कर भाग गए। अगर समय रहते लोगों का सहयोग न मिलता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
मोहम्मद नाजिम, गांव ओबरी।
रजपुरा क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने की प्रक्रिया विचाराधीन है। फिलहाल बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. आदेश कुमार, बीडीओ, रजपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed