फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dog] meet shop,anti rabeej vaxine,ambhal

मीट न मिलने से भूखे कुत्तों ने 20 मासूमों को नोचा

Tue, 28 Mar 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 28 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
dog] meet shop,anti rabeej vaxine,ambhal
डाग शो में नजर आए कई ब्रीड्स के डाग - फोटो : अमर उजाला
 मीट की दुकानें बंद होने के बाद लोगों पर एक और आफत टूट पड़ी है। संभल जिले में पिछले 24 घंटे में खूंखार कुत्तों ने बीस मासूमों को नोच डाला है। इसमें सबसे अधिक सात मासूम सरायतरीन के हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लाया गया है।
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि, ये कुत्ते बचा हुआ मीट खाया करते थे। अब मीट नहीं मिल पाने से बेकाबू हो रहे हैं। इधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. आफताब इकबाल का कहना है कि जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन का आंकड़े बताते हैं कि केस बढ़े हैं।  
विज्ञापन


संभल,  सरायतरीन, सिरसी, ओबरी समेत 20 गांवों में मीट की दुकानें पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि, इससे आवारा कुत्तों को निवाला नहीं मिल पा रहा है, नतीजतन वे खूंखार हो गए हैं। यह मुद्दा उठाते हुए सोमवार को कुछ लोगों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की। 24 घंटे में बीस मासूमों पर हमला हुआ है। इन्हें जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मासूमों पर 24 घंटे में किया कुत्तों ने हमला
संभल। सरायतरीन के निवासी नवी  जान पुत्र अनीस, हस्सान पुत्र युसुफ, हसीमरजा पुत्र फैजल हसन, समद पुत्र  ताहिर, समीर पुत्र मकलूब, सुरेश पुत्र रामसिंह, विनेश पुत्री रमेश पर पिछले चौबीस घंटे में कुत्तों ने हमला किया है। संभल नगर के हल्लू सराय निवासी  तीन वर्षीय मासूम गौरव पुत्र नवाब सिंह, चौधरीसराय निवासी फरमान पुत्र  अनीस, हयातनगर के सात वर्षीय अजय पुत्र सुंदर पाल कुत्ता काटने से घायल हुए  हैं।


जिले के नगला गांव की मोनिसी पुत्री लइक,  महोरा लखूपुरा के लोकेश  पुत्र रोहताश, सरजू पुत्र जीतपाल, रायपुर के दुर्गेश पुत्र कृपाल, नारंगपुर  की धनवती पुत्र होरीलाल, सौंधन के विशाल पुत्र रोहताश, भदरौला के अमरदीप  पुत्र मुकेश सिंह, केशोपुर भंडी की कुसुम पुत्री बिजेंद्र, खरसफा के जतिन  पुत्र विजयपाल, गोहत के मोहित पुत्र ऋषिपाल को चौबीस घंटे में कुत्ते ने काटा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed