फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Documents will be taken today for the process of remaining payment of land acquired for Ganga Expressway

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के बचे भुगतान की प्रक्रिया के लिए आज लिए जाएंगे दस्तावेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Documents will be taken today for the process of remaining payment of land acquired for Ganga Expressway
संभल। चंदौसी तहसील के गांव लहरावन और राजपुर में होकर निकल रहे गंगा एक्सप्रेस-वे की जमीन तो अधिग्रहित हो गई है, लेकिन कुछ किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। यह भुगतान किसी न किसी विवाद के चलते रूका हुआ था। अब प्रशासन इस भुगतान के लिए बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक शिविर आयोजित करेगा। इसमें किसानों से दस्तावेज लिए जाएंगे। उसके बाद भुगतान हो जाएगा। जिन किसानों के दस्तावेज नहीं मिलेंगे। उनके भुगतान को न्यायालय में जमा करा दिया जाएगा। चंदौसी एसडीएम रामकेश सिंह धामा ने बताया कि करीब 100 से ज्यादा किसान हैं। जिनका भुगतान किया जाना है। जमीन पहले से ही कार्यदायी संस्था को हैंडओवर कर दी गई है। जिससे परियोजना में किसी तरह की रूकावट न आ सके। भुगतान किसी न किसी विवाद के चलते रूका था। अब शिविर लगाया जा रहा है। जो किसान भुगतान लेना चाहते हैं वह अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। जिनके दस्तावेज नहीं मिलेंगे उनका जो भुगतान होगा वह न्यायालय में जमा हो जाएगा। इसके लिए चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed