{"_id":"64f0ea3420be9ff4d30cf565","slug":"doctors-trapped-in-attack-on-advocate-officers-are-circling-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-2368-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अधिवक्ता पर हमला करने में फंसे डॉक्टर, अधिकारियों के लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अधिवक्ता पर हमला करने में फंसे डॉक्टर, अधिकारियों के लगा रहे चक्कर
विज्ञापन
संभल। अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी बनाए गए जिला अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. चमन प्रकाश भी कार्रवाई के लिए अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को वह एसडीएम, सीओ और कोतवाली के प्रभारी से मिले लेकिन कार्रवाई के लिए तहरीर किसी ने नहीं ली। चिकित्सक का कहना है कि घटना गलत है। अधिवक्ता ने उनके साथ भी मारपीट की है।
अब अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। चिकित्सक का कहना है कि अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। मालूम हो जिला अस्पताल में बुधवार को कैलादेवी थाना के गांव भटौला निवासी अधिवक्ता अवधेश शर्मा के साथ जिला अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. चमन प्रकाश ने मारपीट की। इसका वीडियो वायरल होने पर अधिवक्ताओं में रोष पनप गया था। इसके बाद अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे थे लेकिन चिकित्सक वहां नहीं थे।
पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ संभल कोतवाली में जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब चिकित्सक का आरोप है कि अधिवक्ता ने उनके साथ भी मारपीट की थी। जिसमें कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि चिकित्सक अधिवक्ता द्वारा मारपीट करने का कोई सबूत किसी अधिकारी या कोतवाली पुलिस को नहीं दिखा सके हैं।