फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Doctors are taking heater's warmth in the hospital, pregnant women are chilling due to cold

Sambhal News: अस्पताल में डॉक्टर ले रहे हीटर की गर्माहट, ठंड से ठिठुर रहीं प्रसूता महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Doctors are taking heater's warmth in the hospital, pregnant women are chilling due to cold
संभल। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को सर्दी से बचाने के इंतजाम नाकाफी हैं। पतले कंबलों के सहारे मरीज रात गुजारने को मजबूर हैं। वहीं, चिकित्सकों के कक्षों में रूम हीटर लगे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाएं सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं। शनिवार को महिला चिकित्सक डा.अर्चना मेहरोत्रा अपने कक्ष में बैठी मरीजों को देख रही थीं। उनके कक्ष में हीटर चल रहा था, जबकि वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाएं सर्दी से ठिठुरती मिलीं। सरायतरीन के मोहल्ला कोटला निवासी प्रसूता गुलफ्शा ने बताया कि डिलीवरी के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया और जो कंबल दिया गया, उसमें ठंड नहीं रूकी। जिसके बाद घर से रजाई मंगवाई और उसे ओढ़ा। तब जाकर ठंड दूर हुई। आलम सराय की निवासी प्रसूता सुनयना ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में एक बजे के करीब से भर्ती हूं। ओढ़ने के लिए कंबल मिला, जिसमें ठंड नहीं रूकी। प्रसूता महिलाओं के परिजनों ने बताया कि अस्पताल से सिर्फ एक पतला कंबल मिला है। इससे सर्दी नहीं रुकती, घर से रजाई लानी पड़ी है। अस्पताल में प्रसूताओं को गर्म पानी देने के आदेश है, लेकिन ऐसा भी नहीं हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर इमजरेंसी भी यही हाल है। मझावली के निवासी अय्यूव ने बताया कि ऑपरेशन हुआ है। कंबल मिला है लेकिन उसमें ठंड नहीं रूक पाई। परिजनों द्वारा घर से रजाई मंगवाई गई। जिसके बाद ठंड कम हुई। सरायतरीन की चंदा बी ने बताया कि आठ दिन से भर्ती हैं। घर से रजाई मंगाकर ओढ़ रही हूं। क्योंकि जिला अस्पताल में जो कंबल मिला है, उसमें ठंड नहीं रूक पाई थी।
विज्ञापन

------------
कोट
प्रसूता वार्ड और इमरजेंसी में एक दो दिन में हीटर लगवा दिए जाएंगे। ठंड लगने पर प्रसूता चाहे तो दो कंबल तक ले सकती है।
डॉ.अनूप अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed