फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Do not be careless on the festival, the danger of corona is not averted yet

त्योहार पर न बरतें लापरवाही, अभी नहीं टला है कोरोना का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Do not be careless on the festival, the danger of corona is not averted yet
चंदौसी। त्योहार के मौके पर लापरवाही न बरतें, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। खतरा बरकरार है। वरना लापरवाही भारी पड़ सकती है। मेरठ में कोरोना संक्रमित रोगी मिलने पर संभल में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब जिले में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी की जाएगी और कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

संभल जिले में दो माह से अधिक समय से कोरोना रोगी नहीं मिला है। मेरठ में दो दिन पहले 11 कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। प्रदेश व मेरठ में संक्रमण के नए मामले सामने आने पर संभल में विभाग सतर्क हो गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ सभी सीएचसी पीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ, आईसीयू, कोविड अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है कि सभी वैक्सीनेशन कराएं। गैर प्रदेशों में काम करके अथवा बाहर से घूमकर लौटते समय जांच अवश्य कराएं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि कोरोना से बचाव की सभी तैयारी पूरी हैं। बाहर से आने लोगों की निगरानी की जाएगी। साथ ही सभी स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक नजर:
- जिले में कुल कोविड जांच- 8,03,820
- जिले में अब संक्रमित मरीज- 9438
- सरकारी रिकॉर्ड में कुल मौत- 108
- वर्तमान में जनपद में कोविड का एक भी मरीज नहीं।
कोरोना से बचाव के लिए सभी का टीकाकरण कराया जा रहा है। जो रह गए हैं, वह अवश्य वैक्सीनेशन कराएं। कोरोना का अभी खत्म नहीं हुआ है। थोड़ी-सी लापरवाही बहुत अधिक खतरनाक हो सकती है। हालात पहले से भी अधिक बिगड़ सकते हैं। मास्क, सामाजिक दूरी व सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed