{"_id":"5f2fa8198ebc3e3cfd42ca60","slug":"dm-speak-to-pradhan-on-e-chaupal-in-sambhal-chandausi-news-mbd358551798","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में डीएम ने ली गांवों में व्यवस्थाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में डीएम ने ली गांवों में व्यवस्थाओं की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-चौपाल के माध्यम से जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से किया संवाद
संवाद के दौरान गांव की सफाई एवं मनरेगा संबंधी हासिल की जानकारी
चंदौसी/जुनावई। ई-चौपाल में जूम-एप के माध्यम से जिलाधिकारी ने प्रधानों से सीधा संवाद कर गांव में साफ-सफाई एवं मनरेगा संबंधी जानकारी हासिल की। इसके अलावा गांव को साफ स्वच्छ बनाए जाने के लिए प्रधानों को निर्देश दिए।
शनिवार की सुबह जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ने सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक ई-चौपाल के माध्यम से प्रधानों से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने जुनावई कस्बे के ग्राम प्रधान दिलीप कुमार सिंह, खेरिया रुद्र के प्रधान पति मुकेश कुमार यादव, गुन्नौर ब्लाक के ग्राम अकबरपुर के प्रधान होशियार सिंह से गांव में साफ-सफाई व सैनिटाइजर कराए जाने संबंधी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी एवं संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गांव की गलियों में जलभराव नहीं होना चाहिए। गांव के गलियों एवं नालियों में कीचड़ रहने से रोग फैलने का खतरा बना रहता है। गांव में समय-समय पर दवा का छिड़काव कराते रहे। संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्य तथा बाहर से आए श्रमिकों को कार्य दिए जाने संबंधी जानकारी भी हासिल की। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद मौजूद रहे।