फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM-SP took stock of the examination centers

परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
DM-SP took stock of the examination centers
संभल के हमिंद इंटर कालेज में निरीक्षण करते डीएम संजीव रंजन व एसपी चक्रेश मिश्र। - फोटो : SAMBHAL
संभल। जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। डीएम-एसपी ने शुक्रवार को संभल में आजाद गर्ल्स कॉलेज, बृजरतन सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देखीं। डीएम ने स्कूलों में परीक्षा के दौरान सख्ती बरकरार रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

यूपी के अन्य जिलों में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान 12वीं का अंग्रेजी का पेपर आउट होने के बाद संभल जिला प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। नकल विहीन परीक्षा के लिए डीएम संजीव रंजन और एसपी चक्रेश मिश्र ने शुक्रवार को भी जनपद के कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम ने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा कक्ष से सीसीटीवी कैमरे के संचालन की स्थिति की जांच की। जिसमें सभी सीसीटीवी कैमरे सही संचालित पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक का निरीक्षण कर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट-प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि परीक्षा नकल विहीन कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रश्नपत्र निकालते समय तथा उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने की कार्रवाई सीसीटीवी की निगरानी में करें। डबल लॉक से प्रश्नपत्र निकालने के बाद तत्काल सील करने के निर्देश दिए। कहा कि डबल लॉक कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित रहने चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed