{"_id":"66341f786c5ec2650606fe14","slug":"dm-inspected-the-polling-party-departure-point-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-110188-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डीएम ने किया पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डीएम ने किया पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण
Fri, 03 May 2024 04:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 03 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को डीएम ने टिकटा रोड स्थित नवीन पुलिस लाइन के मैदान से 6 मई को होने वाली पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर तैयारियों को देखा। वहीं डीएम ने पोलिंग पार्टियों को बनाए जाने वाले पंडाल समेत वाहनों के पार्किंग स्थल आदि का भी निरीक्षण कर जानकारी ली। इस बीच एडीएम प्रदीप वर्मा समेत एआरओ विनय कुमार मिश्रा, नीतू रानी व दीपक चौधरी तथा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश व एक्सईएन सिंचाई राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी रहे।