{"_id":"668097f27577276afe0857e4","slug":"dm-got-angry-after-seeing-the-buttons-of-shikshamitras-shirt-open-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-111842-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिक्षामित्र की कमीज के बटन खुले देख भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिक्षामित्र की कमीज के बटन खुले देख भड़के डीएम
Sun, 30 Jun 2024 04:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। क्षेत्र के गांव कैल के सरकारी स्कूल में शिक्षामित्र की कमीज के बटन खुले देख डीएम राजेंद्र पैन्सिया ने नाराजगी जताई और शिक्षक-शिक्षिका समेत शिक्षामित्रों को विद्यालय में तरीके से कपड़े पहनने की हिदायत दी।
शनिवार को सुबह करीब नौ बजे डीएम ने विकासखंड गुन्नौर के गांव कैल के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें सबसे पहले डीएम ने शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का रजिस्टर देखा। पंजीकृत 141 में से कुल 23 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देख डीएम ने नाराजगी जाहिर की और शिक्षक-शिक्षिकाओं को अभिभावकों से समंवय बनाकर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने की बात कही। इसके बाद निरीक्षण में डीएम को मिडडे मील में बन रहे दाल-चावल की गुणवत्ता भी खराब मिली। विद्यालय परिसर में गंदगी देख डीएम ने श्रमदान कर साफ-सफाई ठीक रखने को कहा। डीएम के मुताबिक विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत किए गए सुंदरीकरण के कार्य की गुणवत्ता भी खराब मिली। इस पर डीएम ने बीएसए चंद्रशेखर से नियमित विद्यालयों का निरीक्षण कर सुधार कराने को कहा। नायब तहसीलदार बब्लू कुमार, प्रधानपति झम्मन सिंह तथा सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।