{"_id":"62e43db5040f755d42595bc8","slug":"dm-gave-instructions-to-repair-the-rath-yatra-route-chandausi-news-mbd4362209180","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए रथयात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए रथयात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी ने गणेश चौथ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को रथयात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेला गणेश चौथ का आयोजन 29 अगस्त से 17 सितंबर तक किया जाएगा। 31 अगस्त को शहर में भगवान गजाननन की रथयात्रा निकाली जाएगी। जो गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेगी। रथयात्रा मार्ग को दुरुस्त किया जाए। साथ ही लटके विद्युत तारों को ऊंचा कराया जाए। डीएम मनीष बंसल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण कराया जाए। साथ ही मेले के दौरान शहर से विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए। रथयात्रा मार्ग की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। साथ ही मेला स्थल पर एंबुलेंस सेवा व चिकित्सकों की टीम सक्रिय रहे। इस अवसर पर एसपी चक्रेश मिश्र, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिनेश कुमार, तहसीलदार मोनालिसा जौहरी आदि रहे।
वहीं शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे एसडीएम राजपाल सिंह सीता आश्रम रोड स्थित गणेश मंदिर पहुंचे। यहां जलनिगम के सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार, जोगेंद्र कुमार, जूनियर इंजीनियर लक्ष्मी प्रसाद तथा ठेकेदार के प्रतिनिधि सौरभ कुमार के साथ रथयात्रा मार्ग का भ्रमण किया।