फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM expressed displeasure after seeing the dirt in the toilets at Ganga Ghat

Sambhal News: गंगा घाट पर शौचालयों में गंदगी देख डीएम ने जताई नराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure after seeing the dirt in the toilets at Ganga Ghat
बबराला। राजघाट के गंगा घाट पर मंगलवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मां गंगा की आरती की। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर मां गंगा और घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान गंगा घाट पर बने शौचालयों में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही, घाटों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को राजघाट के गंगा घाट पर जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति की बैठक डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एसडीएम गुन्नौर वंदना मिश्रा, डीएफओ सुश्री बंदना, नायब तहसीलदार उदयबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक से पूर्व डीएम गंगा आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने पौधारोपण को लेकर समस्त कार्यदायी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने पौधरोपण के लक्ष्य को शतप्रतिशत पूर्ण करें और उनकी जियो टैगिंग भी करें। पौधों की सिचाई व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करें। घाट को प्लास्टिक मुक्त बनाए और गंगा के किनारे बांस के पेड़ का पौधा अधिक से अधिक रोपण करें। ताकि आय में वृद्धि हो व कटाव में कमी आए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह खडंगबंशी, अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed