फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Divyang apply for Shaadi Vivah Protsahan Puraskar Yojana

Sambhal News: शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए दिव्यांग करें आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Divyang apply for Shaadi Vivah Protsahan Puraskar Yojana
संभल। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित दिव्यांग शादी/विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत विवाह के बाद युवक के दिव्यांग होने पर 15000 और युवती के दिव्यांग होने पर 20,000 रुपये दिए जाते हैं। दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35000 रुपये की धनराशि दी जाती है। ऐसे युवक और युवती पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक और युवती की आयु 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो। आयु के लिए हाईस्कूल की अंकतालिका या मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी आयु प्रमाणपत्र ही वैध माना जाएगा। दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे कम नहीं होनी चाहिए। पुरस्कार के लिए ऐसे दिव्यांग दंपती पात्र होंगे, जिनका विवाह एक अप्रैल 2022 से अब तक के मध्य में हो। आवेदन करते समय दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त फोटो, संयुक्त बैंक खाता, अधिवास का प्रमाणपत्र एवं युवक व युवती के आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed