फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dividers will be helpful in dealing with traffic jam at Chandausi intersection

Sambhal News: चंदौसी चौराहे पर जाम से निपटने में सहायक बनेंगे डिवाइडर

Sat, 07 Dec 2024 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dividers will be helpful in dealing with traffic jam at Chandausi intersection
संभल। चंदौसी चौराहे के पास संभल-चंदौसी मार्ग पर 60 मीटर तक डिवाइडर लगाए गए हैं, जो जाम से निजात दिलाने में सहायक होंगे। प्रशासन की ओर से डिवाइडर लगवाने की मंशा सफल हुई तो जल्द 100 मीटर तक डिवाइडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

चंदौसी चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए वैसे तो चौराहे का चौड़ीकरण होना प्रास्तावित है। चौराहे पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। चौराहे पर दिनभर जाम की स्थित रहती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। संभल में बवाल के बाद अधिकारियों का चंदौसी रोड पर स्थित निरीक्षण भवन का आना जाना हुआ तो उनकी जाम की समस्या पर नजर पड़ी।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जाम की समस्या के समाधान के लिए एक्सईएन से डिवाइडर लगवाने को कहा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने डिवाइडर लगवाए हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर डिवाइडर लगवाने का काम कराया गया है। करीब 15-20 लाख रुपये की लागत से तैयार इन डिवाइडरों को और 100 मीटर आगे तक रखवाए जाने की मंशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 मीटर जगह मिलते ही चौड़ा हो जाएगा चौराहा

चंदौसी चौराहे का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। करीब पांच मीटर जगह की जरूरत है। एक व्यक्ति ने निजी संपत्ति से पांच मीटर जगह देने की बात कही है, लेकिन जिस जगह को दिए जाने की बात कही है, वहां दुकानें बनी हैं और उनमें किराएदार हैं। ऐसे में उन दोनों पक्षों का समझौता होना है। यदि दोनों पक्षों में सहमति बन जाती है, तो चौड़ीकरण की प्रक्रिया सरल हो जाएगी।

भूमि देने के लिए एसडीएम को दिया सहमति पत्र

चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए संभल का परिवार भी प्रशासन का सहयोगी बन चुका है। परिवार के सदस्यों ने अपनी कीमती गाटा-82 रकवा 0.729 हेक्टेयर में से 35.75 वर्ग मीटर भूमि चौड़ीकरण के लिए बतौर दान में स्वेच्छा से प्रशासन के पक्ष में छोड़ते हुए तत्कालीन एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी को सहमति पत्र सौंप चुके हैं। यह परिवार पूर्व में मोहल्ला ठेर और हाल निवासी लक्ष्मी निवास कमिश्नर कार्यालय सिविल लाइंस मुरादाबाद रघुनाथ प्रसाद, सविता अग्रवाल, अखिलेश गोयल और आलोक गोयल है और जमीन भी इन्हीं के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article