फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   district masisgtrate suspend nine lekhpal for strike in sambhal

हड़ताल करने पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष समेत नौ को निलंबित किया

Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल/चंदौसी/गुन्नौर/बबराला।
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल/चंदौसी/गुन्नौर/बबराला। Updated Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
district masisgtrate suspend nine lekhpal for strike in sambhal
लेखपालों की हड़ताल
हड़ताली लेेखपालों पर कार्रवाई की शुरूआत हो चुकी है। जिलाधिकारी के आदेश संभल में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह राघव, तहसील अध्यक्ष बृजपाल सिंह मौर्य और तहसील सचिव रमेश चंद्र, चंदौसी में तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार भदौरिया और लेखपाल सुनील सिंह  वहीं, गुन्नौर में तहसील अध्यक्ष आबिद अली और लेखपाल कृष्णेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवाओं का अधिनियम के तहत लेखपालों की हड़ताल को अवैध करार दिया है। उप जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि लेखपालों से काम पर लौटने का आग्रह किया गया था पर वे काम पर नहीं  लौटे। इस दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने लेखपालों को हड़ताल के लिए उकसाया है। इसलिए प्रशासन ने लेखपाल संघ के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। वहीं लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह राघव ने कहा कि वह निलंबन होने के बाद भी काम पर नहीं लौटेंगे। जब तक प्रांतीय नेतृत्व का कोई संदेश नहीं आता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं चंदौसी और गुन्नौर में 111 लेखपालों को नोटिस जारी किया गया। उधर बबराला में  लेखपाल आबिद अली और शिवम माथुर को निलंबित किया  गया है। 
विज्ञापन

 

दिन भर सरकार के खिलाफ गरजे जिले भर के लेखपाल:

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों का अनिश्चितकालीन धरना एवं कार्य बहिष्कार नौवें दिन भी जारी रहा। इस बीच पुलिस प्रशासन ने लेखपालों के धरना स्थल पर पहुंचकर शामियाने उखाड़ दिए। इससे धरने पर बैठे लेखपालों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को लेखपालों ने साहस, संघर्ष व एकजुटता का परिचय देते हुए कड़ी धूप में शाम चार बजे तक धरना दिया। वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक सरकार लेखपालों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाती, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की ओर से शामियाना उखाड़ने का जो कृत्य किया गया, उसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। चेतावनी देते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी में किसी भी लेखपाल का स्वास्थ्य बिगड़ता है, तो जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। संचालन लोकपाल शर्मा ने किया। जग्गन सिंह, जोंटी सिंघल, शिवम वार्ष्णेय, शमीम अहमद, सुधीर कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, परवेज अहमद व देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed