फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   District Judge inspected District Jail Moradabad and filed report.

Sambhal News: जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार मुरादाबाद का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
District Judge inspected District Jail Moradabad and filed report.
चंदौसी। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल स्थित चंदौसी डॉ. विदुषी सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार संभल स्थित मुरादाबाद का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायाधीश ने चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी प्राप्त की। साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण के दौरान बंदियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत, विधिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को सुना गया। पात्र बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान किए जाने, जेल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित करने तथा विचाराधीन बंदियों के मामलों में शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के मानवाधिकारों की पूर्ण रक्षा सुनिश्चित की जाए तथा जेल मैनुअल के प्रावधानों का अक्षरशः पालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल के प्रभारी सचिव ने बताया कि महिला बंदियों के बैरक के निरीक्षण के दौरान उनके पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण के लिए व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही जेल लीगल एड क्लीनिक के प्रपत्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि यदि किसी बंदी को निशुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पराग यादव, डीएम संभल, पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक आलोक सिंह, समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल चंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed