फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   distrainment of shop keeper in sambhal

गैंगस्टर की छह लाख की संपत्ति की जब्त, कपड़े की दुकान पर लगाई सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
distrainment of shop keeper in sambhal
चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर अपराधी राकेश के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर अक्रूरजी प्लाजा में स्थित गैंगस्टर राकेश की कपड़ों की दुकान पर ताला लगाकर सील लगा दी है। साथ ही बाजार में मुनादी कराकर आसपास के व्यापारियों को संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला गणेश कालोनी निवासी राकेश कुमार चंदौसी कोतवाली का गैंगस्टर अपराधी हैं। अपराध के जरिये राकेश ने संपत्ति अर्जित की है। अक्रूरजी प्लाजा में एक कपड़ों की दुकान भी बना ली हैं। अपराध में संपत्ति अर्जित करने पर चंदौसी पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर राकेश की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए डीएम को फाइल दी थी। डीएम ने फाइल पर संपत्ति जब्तीकरण के आदेश दिये थे। रविवार को सीओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ अक्रूरजी प्लाजा पहुंच गए। अक्रूरजी प्लाजा में गैंगस्टर अपराधी राकेश की कपड़ें की दुकान पर ताला लगाकर सील लगा दी और जब्तीकरण की कार्रवाई पूरी की। पुलिस के मुताबिक दुकान में करीब छह लाख रुपये का माल होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मुनादी कराकर व्यापारियों को दी जानकारी
चंदौसी। पुलिस ने बिसौली गेट स्थित अक्रूरजी प्लाजा में व आसपास मुनादी कराई। व्यापारियों को संपत्ति जब्तीकरण की जानकारी दी। बताया कि जब तक मुकदमा चलेगा, संपत्ति सील रहेगी। यदि दुकान को खोलता है, इसकी जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली में राकेश पर दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमें
चंदौसी। गणेश कालोनी निवासी गैंगस्टर राकेश नाम पर चंदौसी कोतवाली में छह मुकदमें दर्ज हैं। इनमें जुआ खेलने, जानलेवा हमला करने के मामले शामिल हैं। मुकदमों में आरोपी पर लोगों को डरा धमकाकर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप हैं। लोगों के अंदर भय पैदाकर संपत्ति अर्जित करने के मामलों में गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जाती है।

चंदौसी कोतवाली का गैंगस्टर हैं, उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। दुकान की संपत्ति लोगों को डरा धमकाकर अर्जित की गई थी। डीएम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
देवेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed