फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dispel the rumors spreading about vaccination

वैक्सीनेशन को लेकर फैल रही अफवाहों का तर्क के साथ करें खंडन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dispel the rumors spreading about vaccination
गुन्नौर। सीएचसी पर एमओआईसी डॉ. पवन कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों की मीटिंग ली। उन्हें शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। कहा कि गांव में फैल रही अफवाहों का तर्क के साथ खंडन करें और ग्रामीणों को जागरूक करें।
विज्ञापन

मीटिंग में एमओआईसी डॉ. पवन कुमार ने मीटिंग में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के वैक्सीनेशन के लिए स्टाफ से चर्चा की। इस मौके पर वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को सेक्टर में विभाजित कर योजना बनाई। डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्य शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का है। वैक्सीनेशन को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैल रही हैं, उनका खंडन करना है।
विज्ञापन

लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना है। इस तरह का माहौल बनाना है कि जिस प्रकार 18 प्लस वाले युवा आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं, उसी प्रकार 45 प्लस वाले भी स्वयं वैक्सीन लगवाएं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जो वैक्सीनेशन के लिए टीम जा रही हैं, उनके सामने समस्याएं आ रही हैं। उसके लिए सभी को मिलकर समस्याओं का समाधान करना है और लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना है। बैठक में बीडीओ, एआरओ, बीपीएम व सभी एएनएम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed