{"_id":"6883cbae9643f410410c396e","slug":"discussion-was-done-regarding-the-preparations-of-mela-ganesh-chauth-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121748-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मेला गणेश चौथ की तैयारियों को लेकर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मेला गणेश चौथ की तैयारियों को लेकर किया मंथन
विज्ञापन
चंदौसी। श्री गणेश मेला परिषद की ओर से 25 अगस्त से 14 सितंबर तक मेला गणेश चौथ का 65वां आयोजन किया जा रहा है। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर स्वचालित झांकियों संग गणपति बप्पा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों से सुझाव मांगे। एसडीएम ने बैठक में बिजली विभाग से रथयात्रा मार्ग पर बिजली के तारों को ठीक करके ऊंचा करने, खंभों पर पन्नी लगाने, मेले के दौरान बिजली की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए ग्राम मई के फीडर को हनुमानगढ़ी के फीडर से हटाकर अन्य फीडर से जोड़ने तथा बिजलीकर्मियों की टीम को रथयात्रा में उपस्थित रहने समेत पालिका से रथयात्रा मार्ग को गड्ढा मुक्त करने, पानी और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
रेलवे से मुरादाबाद-चंदौसी-अलीगढ़ और बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ मार्ग पर स्पेशल ट्रेन चलाने, रोडवेज विभाग से चंदौसी से अलीगढ़-मुरादाबाद- बिसौली को अतिरिक्त बस चलाने का आह्वान किया।
मेले के दौरान नगर में बड़े वाहनों की नो एंट्री लागू करने, सीता रोड-कैथल गेट-मनिहार चौक पर बैरिकेडिंग करने तथा नगर में ई-रिक्शों का वन-वे संचालन करने, स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाने आदि महत्वपूर्ण विषयों को रखा गया। सुझावों के लिए मेला सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, मेला इंचार्ज रविन्द्र कुमार रूपी, विनय सर्राफ, मनोज गुप्ता मीनू, ललित किशोर गुप्ता, डॉ राजीव गुप्ता आदि ने विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में ईओ धर्मराज राम, जेई अनुज कुमार, सफाई निरीक्षक प्रियंका सिंह, यातायात के टीएसई पीजी प्रवीण, पुलिस प्रशासन से प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी, रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी राजीव कुमार, विद्युत विभाग एक्सईएन दीपलव श्रीवास्तव, एसडीओ अजय चौरासिया, सीएमएस डॉ. हरविंदर सिंह, स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार, दूरभाष से अवर अभियंता वरुण कुमार सिंह एसओजी प्रभारी उदयवीर सिंह, सीएफओ केके सिंह आदि विभागीय अधिकारी के अलावा मेला परिषद से सतेंद्र मामा, मेजर शशिकांत गुप्ता, प्रभात कृष्णा, अजय आर्य, शुभम अग्रवाल, इश्त्याक बेग, नीरज बच्चन, सतीश चंद्र वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।