{"_id":"6a247d15d7c270cdd408d014","slug":"discussion-on-issues-at-upeidas-land-acquisition-meeting-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-136258-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: यूपीडा की भूमि अधिग्रहण बैठक में समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: यूपीडा की भूमि अधिग्रहण बैठक में समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन
संभल।। लखनऊ में शनिवार को यूपीडा की भूमि अधिग्रहण को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में संभल के गांव अमावती कुतुबपुर, खिरनी मोहिउद्दीनपुर और सारंगपुर में भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधानों ने कई मुद्दों से लखनऊ के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
इन समस्याओं में बूढ़े बाबू की जगह और ठाकुर जी महाराज की भूमि के मुआवजे का विषय रहा। गांव के पानी की निकासी और पक्के संपर्क मार्ग की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। अधिकारियों ने रविवार को संभल में औद्योगिक गलियारा परियोजना की खरीदी गई भूमि का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि लिखित में समस्या बताने पर उसका 100 फीसदी समाधान किया जाएगा। बैठक में अवर अभियंता विवेक बंसल, लेखपाल मनोज कुमार सिंह, लेखपाल ओमकार गोंड, ग्राम प्रधान कपिल कुमार और यूपीडा के भूमि अधिग्रहण अधिकारी विजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी ओर एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि रविवार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम जारी हो गया है।
0000000000000
धार्मिक स्थलों के लिए संकेत बोर्ड
दोनों ग्राम प्रधानों ने खिरनी इंटरचेंज पर संकेत बोर्ड लगाने की मांग की। यह मांग मां कैला देवी, कल्कि धाम और कल्कि मंदिर संभल जाने के लिए थी। यूपीडा के अधिकारियों ने इस मांग का संज्ञान लिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता संभल और जेई आईआरबी मेरठ को निर्देशित करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि संभल एक धार्मिक स्थल है, इसलिए संकेत बोर्ड लगने से आवागमन सुचारू होगा।
विज्ञापन
00000000000000