फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Disabled people protested and demanded Rs 5000 monthly pension

Sambhal News: दिव्यांगों ने प्रदर्शन कर मांगी 5000 रुपये मासिक पेंशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Disabled people protested and demanded Rs 5000 monthly pension
संभल। राष्ट्रीय विकलांग एवं महिला सशक्तिकरण विकास फाउंडेशन से जुड़े दिव्यांगों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर 5000 रुपये पेंशन सहित 18 मांगें उठाईं।राष्ट्रीय विकलांग एवं महिला सशक्तिकरण विकास फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कासिम की अगुवाई में मंगलवार को दिव्यांग नई तहसील कार्यालय परिसर पहुंचे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विकास चंद्र को सौंपा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये किया जाए। दिव्यांगों के लिए बिजली और मीटर फ्री किए जाने, आयुष्मान कार्ड की राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किए जाने, ट्रेन यात्रा में 70 प्रतिशत आरक्षण में छूट को बढ़ाकर 100 प्रतिशत किए जाने, ब्लाॅक, तहसील, एआरटीओ, नगर पालिका, एसडीएम कार्यालय, डीएम कार्यालय, एडीएम कार्यालय, बिजली विभाग कार्यालय में दिव्यांगों को रोजगार के अवसर दिए जाने आदि की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान अंसार, शफीक, अनिकेत, आरिफ, राशिद, रिजवाना, गुलफाम, तौसीफ रजा अशरफी, मेराज अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed