{"_id":"581cf2d64f1c1b903b435c37","slug":"diggajon-ki-maujudagi-men-takrav-ki-aashanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों की मौजूदगी में विरोध से टकराव की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों की मौजूदगी में विरोध से टकराव की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 05 Nov 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासतदां के साथ कई दिग्गजों की मौजूदगी में विरोध शासन-पुलिस प्रशासन की पेशानी पर बल भी डाल सकता है। विरोध में लगे पोस्टरों के जरिए साफ-साफ शांतिभंग की बात कही गई है।
एंचोड़ा कंबोह में 7 नवंबर से 11 नवंबर तक कल्कि महोत्सव आयोजित किया गया है। श्री कल्कि धाम भव्य रूप में निर्माण के लिए शिलान्यास भी होना है। कई लालू प्रसाद यादव, शिवपाल यादव समेत कई सियासी और अन्य हस्तियों की मौजूदगी भी रहेगी।
इसी बीच कल्कि धाम बनाए जाने का विरोध शुरू हुआ है। शहर भर में कल्किधाम निर्माण के विरोध में पोस्टर चिपका दिए गए हैं। इनमें सीधे तौर पर कल्किधाम निर्माण को सांप्रदायिक शांति के लिए खतरा माना गया है। संभल की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपाकर चेतावनी दी है कि वह चाहे जितनी बड़ी कुर्बानी देनी पड़े । पूर्व सांसद और उनके समर्थकों के तेवर को देखते हुए कल्किधाम का शिलान्यास इलाके में तनाव और टकराव का बायस बन सकता है।