फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Didi canteen started in Sambhal tehsil, self help group will run the canteen

Sambhal News: संभल तहसील में दीदी कैंटीन शुरू, स्वंय सहायता समूह चलाएगा कैंटीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Didi canteen started in Sambhal tehsil, self help group will run the canteen
संभल। नई तहसील के परिसर में स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित दीदी कैंटीन का शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कैंटीन के माध्यम से लोगों को शुद्घ आहार मिलेगा। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कैंटीन के माध्यम से रोजगार करने का अच्छा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित विमला स्वयं सहायता समूह द्वारा संभल तहसील के परिसर में दीदी कैंटीन का संचालन शुरू किया गया है। जिलाधिकारी ने दीदी कैंटीन में मिलने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में कैंटीन संचालित करने वाले स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से जानकारी ली। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत डूडा द्वारा संभल तहसील के परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैंटीन का शुभारंभ किया गया है। यह एक अच्छा प्रयास है। इससे समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा और तहसील पर आने वाले लोगों को यहां स्वच्छ और पौष्टिक आहार मिल पाएगा।
विज्ञापन

आने वाले समय में जनपद के अन्य स्थानों पर भी ऐसी कैंटीन खोलने का कार्य किया जाएगा। बाद में डीएम ने पौधा रोपित करके धरा को हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान परियोजना अधिकारी डूडा अंजू सिंह, एआरटीओ (प्रशासन) डाॅ. पीके सरोज, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed