फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees were moved to hear the story of devotee Prahlad

Sambhal News: भक्त प्रह्लाद की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Devotees were moved to hear the story of devotee Prahlad
संभल। जिला अस्पताल के पास श्री भागवत चरित्र सेवा समिति की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन के आचार्य गोपाल ने भक्त प्रह्लाद और ध्रुव के चरित्र और नृसिंह अवतार की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन

आचार्य गोपाल ने कहा कि हिरण्यकश्यप सबको आदेश दे रहा है कि भक्त प्रह्लाद को खत्म करो, भस्म करो। लकड़ियों के चारों तरफ जल्लाद खड़े कर दिए गए। इस दौरान जब आग ने भयानक रूप लिया, तब भक्त प्रहलाद ने इतना ही कहा अच्छा भगवान, अच्छा मेरे राम तेरी मर्जी और भक्त प्रह्लाद बच गए। नृसिंह अवतार में हिरण्यकश्यप को मारकर भक्त प्रह्लाद को बचाया। भगवान की भक्ति में ही शक्ति है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अपने बच्चों को संस्कार अवश्य दें, जिससे वह बुढ़ापे में अपने माता पिता की सेवा कर सकें, गो सेवा, साधु की सेवा कर सकें। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान विवेकशील अग्रवाल, अशोक गर्ग, रेखा गर्ग, प्रदीप गुप्ता, सुविधा गुप्ता, शोभित गुप्ता, अंकित गुप्ता, आस्था गुप्ता, आशु गुप्ता, दीक्षा गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed