फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees take a dip of faith on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith on Makar Sankranti
बबराला। शुक्रवार को मकर संक्रांति उमंग और उल्लास के साथ मनाई गई। संक्रांति के मौके पर शुक्रवार भोर से ही गंगा स्नान के लिए बबराला के राजघाट श्री हरिबाबा बांध, सिसौना गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां गंगा को पुष्प, मिष्ठान, दुग्ध अर्पण कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गरीबों और ब्राह्मणों को अनाज, दाल और दक्षिणा आदि दान भेंट कर पुण्य कमाया। कई स्थानों पर खिचड़ी भोज भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था। बाद में गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। मां गंगा से अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद गंगा घाट पर बने मंदिरों में भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार ब्राह्मणों और गरीबों को दान दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। कई श्रद्धालुओं ने यहां खिचड़ी भोज भी कराया। सुबह से दोपहर तक घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। वहीं श्रीहरिबाबा बांध आश्रम में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed