फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees take a dip of faith in Ganga on Paush Purnima

पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in Ganga on Paush Purnima
बबराला/चंदौसी। पौष पूर्णिमा पर राजघाट स्थित गंगा घाट पर श्रद्धालुओं स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर हवन-पूजन कर भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया। शाम तक गंगा घाट पर स्नान करने का क्रम बना रहा। गंगा घाट पर मेले का आयोजन भी किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को पौष पूर्णिमा पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का राजघाट स्थित गंगा घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह को कम ही श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। मगर बारह बजे सूरज निकलने के बाद गंगा घाट श्रद्धालुओं से भरा नजर आया। गंगा घाट पर हवन-पूजन करने के बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। काफी संख्या में लोगों ने भंडारों में पहुंच प्रसाद ग्रहण किया। गंगा घाट पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने दुकानों पर पहुंच खिलौने खरीदे तथा खानपान के स्टाल पर पहुंच व्यंजनों का जायजा लिया। महिलाओं ने श्रंगार की दुकानों से जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

वहीं चंदौसी से सोमवार की सुबह श्रद्धालु निजी व प्राइवेट वाहनों से राजघाट के लिए रवाना हुए थे। श्रद्धालुओं का देर शाम तक राजघाट से लौटने का क्रम जारी बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed