{"_id":"673125c5ed3b7b2e2c043d18","slug":"devotees-danced-to-the-presentation-of-ramdhun-in-kalki-mahotsav-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116319-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कल्कि महोत्सव में रामधुन की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कल्कि महोत्सव में रामधुन की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु
Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। तहसील के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम के महोत्सव में रविवार की रात प्रसिद्ध भजन गायक प्रेम प्रकाश दूबे ने प्रस्तुति दी। सैकड़ों की संख्या में बैठे श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत रामधुन प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद हर हर महादेव
पापियों के नाश को, राम जी कि सेना चली, स्वागतम कल्कि, शरणागतम कल्कि जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां, जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना, हम यार हैं तुम्हारे, दिलदार हैं तुम्हारे हमसे मिला करो और चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है भजन सुनाया। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ नृत्य किया। जय श्री कल्कि का जयघोष किया गया। देर रात तक अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी। वहीं दूसरी ओर देर रात तक आयोजित हुए कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही।