{"_id":"66302cab2b04258a0c095795","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-in-sunderkand-path-sambhal-news-c-204-1-chn1002-109739-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सुंदरकांड पाठ में भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सुंदरकांड पाठ में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Tue, 30 Apr 2024 04:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कैथल गेट स्थित पिपलेश्वर मंदिर के तीसरे स्थापना दिवस पर स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट की ओर से मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ समापन के बाद संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
सर्वप्रथम पंडित अंशुमान उपाध्याय ने वेद मंत्रोच्चारण से पूजन संपन्न कराया। इसके बाद केजी शर्मा व विशाल शर्मा ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा व बजरंग वाण का मनोहारी वाचन किया। अजय सक्सेना व राजेश शंखधार ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का विस्तृत वर्णन किया। सुंदरकांड पाठ के बाद भजनों पर प्रस्तुति दी गई। जिसमें सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं। मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे आदि संगीमय भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। ढोलक पर प्रस्तुति राजू शर्मा ने दी। सुंदरकांड पाठ समापन के बाद आरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान केजी शर्मा, नितिन शर्मा, प्रमोद सक्सेना, मौसम गुप्ता, ज्ञानेंद्र वाष्र्णेय, रविशंकर शर्मा, प्रतीक शर्मा, नवनीत सक्सेना, गणेश वाष्र्णेय, गौरव शर्मा, अमन वाष्र्णेय आदि रहे।