फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees' car overturned after colliding with a Nilgai, ten injured

Sambhal News: नील गाय से टकराकर श्रद्धालुओं की कार पलटी, दस लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees' car overturned after colliding with a Nilgai, ten injured
चंदौसी(संभल)। बदायूं रोड पर ओरछी चौराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह पूर्णागिरी से लौट रही श्रद्धालुओं की ईको कार नील गाय से टकराकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना हयातनगर के गांव महोरा लखुपुरा निवासी राहुल अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूर्णागिरी देवी के दर्शन कर बृहस्पतिवार को ईको कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही कार बदायूं रोड के ओरछी चौराहे के पास पहुंची, तो उसके सामने अचानक खेत से निकलकर नील गाय आ गई। कार नील गाय से टकराकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में लोकेश व उनकी पत्नी शशि व बेटे हिमांशु, दिव्यांशु और बेटी तुलसी एवं आकांक्षा व राकेश शर्मा की बेटी नंदिनी और नेहा तथा कार चालक गौरव शर्मा और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर आई एंबुलेंस घायलों को लेकर चंदौसी सीएचसी आई। जहां राहुल, लोकेश, हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed