फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Despite the ban, two accused arrested for offering Namaz at Idgah

बकरीद की नमाज ईदगाह पर पढ़ने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, two accused arrested for offering Namaz at Idgah
असमोली (संभल)। बकरीद की नमाज ईदगाह पर पाबंदी के बावजूद अदा करने के मामले में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपी पकड़े भी गए हैं। शासन से ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए मना किया गया था। मस्जिदों में निर्धारित 50 लोग नमाज अदा करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी कुछ लोग ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए पहुंच गए। इसी क्रम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को असमोली पुलिस ने राया बुजुर्ग निवासी दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह लोग पाबंदी के बावजूद ईदगाह पर नमाज अदा कर रहे थे। गश्त के दौरान पहुंची पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने अपनी पहचान गांव राया बुजुर्ग निवासी मोहम्मद हुसैन और मुनाजिर हुसैन के रूप में कराई। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि ईदगाह पर कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे। जबकि शासन की ओर से ईदगाह पर नमाज अदा करने पर पाबंदी थी। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी कुछ लोग नमाज अदा करने पहुंचे। इसी क्रम में गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed