{"_id":"62fe8c49c7e1e96dbe7d33e7","slug":"dengue-suspected-youth-dies-in-chandausi-chandausi-news-mbd438193049","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी में डेंगू आशंकित युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी में डेंगू आशंकित युवक की मौत
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला जारई गेट निवासी डेंगू आशंकित मरीज की मौत हो गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं डेंगू की आशंका को लेकर आसपास के लोगों में भय का माहौल है।
चंदौसी के मोहल्ला जारई गेट बगिया वाली गली निवासी जावेद (30) बिजली विभाग में एक कंपनी की ओर से काम करता था। जावेद के भाई इंतजार ने बताया कि उसे 15 अगस्त के दिन उसे बुखार आया था। शुरू में जावेद ने आसपास के डॉक्टरों से ही उपचार कराया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर मंगलवार को चंदौसी में निजी चिकित्सक के यहां जांच कराई। जांच में प्लेटलेट्स 26000 मिली थीं और चिकित्सक ने डेंगू होने की बात बताई थी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी थी। शाम के समय ही हम उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे जावेद की मौत हो गई।
मैं स्वयं कल टीम के साथ मृतक के घर जाऊंगा। साथ ही आसपास के बीमार लोगों की भी जांच कराई जाएगी। ताकि डेंगू के प्रसार को रोका जा सके। मृतक को डेंगू था या नहीं, यह उसकी रिपोर्ट देखने के बाद ही बता पाऊंगा।
विज्ञापन
डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी संभल