{"_id":"61a9166a810443293c48dab9","slug":"dengue-suspected-woman-dies-in-sirsi-daughter-also-suffering-from-fever-sambhal-news-mbd4113626125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसी में डेंगू आशंकित महिला की मौत, बेटी भी बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसी में डेंगू आशंकित महिला की मौत, बेटी भी बुखार से पीड़ित
विज्ञापन
संभल। कस्बा सिरसी में डेंगू आशंकित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मोहल्ले में भी भय का माहौल बन गया है। महिला की बेटी भी बुखार की चपेट में है। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने की मांग उठाई है।
सिरसी के मोहल्ला शर्की निवासी शकील मियां की पत्नी शाहजहां(40) को पांच दिन पहले बुखार आया था। इसी दौरान उनकी इकलौती बेटी गुलफिशा को भी बुखार आ गया तो परिजनों ने बुखार से पीड़ित दोनों मां-बेटी को उपचार लिए महमूदपुर माफी के निजी अस्पताल भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि शाहजहां की जांच कराई तो डेेंगू की पुष्टि हुई।
बुधवार की रात करीब नौ बजे शाहजहां की हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मोहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की मांग की है। क्योंकि इस मोहल्ले में कई और लोग बुखार से पीड़ित हैं।