फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dengue confirmed among 16 people of Sarangpur village, 13 admitted

Sambhal News: सारंगपुर गांव के 16 लोगों में डेंगू पुष्टि, 13 भर्ती

Wed, 23 Oct 2024 03:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 23 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed among 16 people of Sarangpur village, 13 admitted
संभल। तहसील क्षेत्र के गांव सारंगपुर में डेंगू और बुखार को प्रकोप लगातार जारी है। पिछले 11 दिन में गांव में सात लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 16 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 13 जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

गांव सारंगपुर में बुखार से सात लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। गांव में प्रतिदिन शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर उपचार करने में जुटा है। मंगलवार को गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में 116 मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे। जिसमें 50 मरीजों की डेंगू और 60 मरीजों की मलेरिया की जांच की। जिसमें चार डेंगू और एक मलेरिया पीड़ित मरीज मिला। अब तक 16 लोग डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि बुखार के मरीज जो पहले मिल रहे थे उनकी संख्या में कमी आई है। जिला अस्पताल में उपचार ले रहे 13 मरीजों में से तीन की मंगलवार को छुट्टी कर दी गई। तीन अन्य मरीज भर्ती किए हैं। अब जिला अस्पताल में 13 मरीज भर्ती हैं उनकी हालत में सुधार है। हालांकि अभी भी गांव में निगरानी बरकरार है। जिससे किसी को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

सोमवार को दो महिलाओं ने तोड़ा था दम

गांव सारंगपुर में सोमवार को बुखार पीड़ित रामश्री (60) और जयवंती (56) की मौत हो गई थी। इनके अलावा पांच लोगों की 15 दिन में पहले ही मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि जिन लोगों की मौत हुई वह किसी न किसी गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। बुखार के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि सभी के परिजनों ने बुखार से ही पीड़ित होकर जान जाने की बात कही। इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
गांव में स्थिति अब सामान्य हो रही है। मंगलवार को 116 मरीज ही मिले। अन्य की हालत में काफी सुधार हुआ है। गांव में सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त हो गई है। जिला अस्पताल में जो मरीज भर्ती हैं उनकी भी हालत सुधर गई है। जल्द उनको भी घर भेजा जाएगा।
डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed