फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dengue affected youth died during treatment

Sambhal News: डेंगू पीड़ित युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Sun, 19 Nov 2023 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dengue affected youth died during treatment
नरौली (संभल)। बनियाठेर के काजी बेहटा गांव निवासी संजय (40) की डेंगू से मौत हो गई। वह दस दिन से बीमार से पीड़ित था और निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। शुक्रवार रात खून की उल्टी होने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर आए थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेहटा गांव निवासी संजय दिल्ली में परिवार के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करता था। दीपावली पर बीते दस दिन पहले वह दिल्ली से गांव आया था। परिवार वालों के अनुसार उसे कई दिन से बुखार आ रहा था। जिस पर उसने निजी चिकित्सक से उपचार कराया। तबीयत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसकी ब्लड जांच कराई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद से वह लगातार दवा ले रहा था। शनिवार रात उसकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। उसे घबराहट होने के साथ ही खून की उल्टियां होने लगी। परिजन उसे पीएचसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी हेमलता के अलावा चार बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed