फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration at the Collectorate demanding implementation of Advocates Protection Act

Sambhal News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग लेकर कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 15 Nov 2024 03:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 15 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the Collectorate demanding implementation of Advocates Protection Act
बहजोई (संभल)। गाजियाबाद में साथी वकीलों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। बृहस्पतिवार को जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं ने बैठक कर विचार रखे। अधिवक्ताओं का कहना था कि एक न्यायिक अधिकारी के आदेश पर गाजियाबाद पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज किया। यह गलत है। पूरे मामले में एक न्यायिक अधिकारी समेत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की गई। वहीं, अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। संचालन निर्मला दिवाकर ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह एडवोकेट समेत योगराज सिंह, प्रेमशंकर राणा, अरविंद राणा, अमरीक यादव व बिंदु शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने की गाजियाबाद प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई मांग

चंदौसी (संभल)। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को गाजियाबाद प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं का रोष जारी रहा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज करने व कराने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा प्रदान करने तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष तेजेंद्र देव सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, नईम अहमद, अशोक कुमार मौर्य, तोषवीर सिंह, रामेंद्र शर्मा समेत तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे। उधर चंदौसी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य से विरत रह कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed