फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration against the municipality in protest of waterlogging in front of shops

दुकानों के आगे जलभराव के विरोध में नगर पालिका के विरुद्ध किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the municipality in protest of waterlogging in front of shops
चंदौसी। सीता रोड स्थित श्मशान भूमि के सामने दुकानों के आगे पिछले एक माह से जलभराव बना हुआ है। इससे दुकानदारों में रोष व्याप्त है। रविवार को दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीता रोड पर पिछले एक माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे दुकानों के आगे जलभराव होने से दुकानदारों का व्यापार ठप हो गया है। दुकानों के बराबर से गुजर रही गली में भी पानी भरा है। जिससे गली में रहने वाले लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। रविवार को दुकानदारों व स्थानीय निवासियों ने एकत्र होकर नगर पालिका परिषद के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि वह कई बार नगर पालिका से शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। जलभराव से संक्रामक रोग के पांव पसारने की आशंका है। प्रदर्शन करने वालों में निर्मला देवी, भोला, मोनू ठाकुर, महेंद्र दुबे, मनोज शर्मा, अनिल वार्ष्णेय, महेश कुमार, मोहन लाल, कविता, श्याम सुंदर दुबे, ममता शर्मा, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed