फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration against overrating of fertilizer, memorandum submitted

Sambhal News: खाद की ओवररेटिंग के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against overrating of fertilizer, memorandum submitted
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक परिसर में स्थित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय पर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिले की सहकारी समितियों पर किसानों को एनपीके, यूरिया और डीएपी पर्याप्त मात्रा में नहीं दी जा रही है और जो दी जा रही है, उसके ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। इस बाबत चार सूत्रीय मांगों को ज्ञापन एआर कोऑपरेटिव वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय को सौंपकर जल्द ही समाधान की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि इस समय धान, बाजरा, उड़द, आलू आदि की बुवाई चल रही है लेकिन जिले की समितियों पर एनपीके, यूरिया और डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। समितियों द्वारा खाद अधिक रेट में बेची जा रही है। खाद के साथ किसानों को अन्य दवाइयां भी बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग कि है कि जिले में खपत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए और ओवर रेट बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जाए। व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ तो डीएम के कार्यालय पर ही किसानों के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर दिनेश यादव, किशन पाल सिंह राणा, शीशपाल सिंह, भगवान सिंह, पंकज यादव, सत्यवीर सिंह, मुलायम सिंह, राजपाल यादव, अशोक कुमार यादव, जसवीर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed