{"_id":"66d3a2996bc102fad307c934","slug":"demonstration-against-electricity-problems-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-113860-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली की समस्याओं के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली की समस्याओं के विरोध में किया प्रदर्शन
Sun, 01 Sep 2024 04:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
संभल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को एक्सईएन कार्यालय बिजली की समस्याओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। एक्सईएन को सीएम को संबोधित ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई।
ज्ञापन में बताया है कि जब किसानों के निजी नलकूपों के बिल माफ करने की घोषणा सरकार द्वारा की गई है तो ट्यूवेल पर मीटर लगाने का काम तत्काल बंद कराया जाए। स्मार्ट और प्री-पेड मीटर योजना को रद्द किया जाए, क्योंकि यह उपभोक्ताओं के लिए दुखदायी साबित होगी। बिजली बिलों में गलती सुधार प्रक्रिया को आसान बनाया जाए। किसानों को परेशान न किया जाए। किसानों के नलकूपों पर लोड बढ़ाने से पहले जांच की जाए और खपत के अनुरूप ही लोड बढ़ाया जाए। इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करके यथाशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान भगवान सिंह, उदयवीर सिंह, चंद्रकेश, संजय राघव, नवकेश सिंह, महेंद्र सिंह, नफीस अहमद, प्रीतम सिंह, कृपाल सिंह आदि रहे।