फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demanding action against the accountant, farmers protested and submitted a memorandum to the SDM

Sambhal News: लेखपाल पर कार्रवाई की मांग, किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 30 Jan 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 30 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Demanding action against the accountant, farmers protested and submitted a memorandum to the SDM
संभल। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं व किसानों ने भवालपुर बांसली क्षेत्र में तैनात लेखपाल के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर एसडीएम वंदना मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। साथ ही छह फरवरी तक मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव भवालपुर बांसली में लेखपाल द्वारा किसान से फसल के अवशेष जलाने के आरोप में कार्रवाई का डर दिखाकर रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित किसान ने इसका एक वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद मामले में कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब बुधवार को भाकियू के पदाधिकारियों ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन किया। मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान राहुल कुमार, हर्षित, हेमंत कुमार, अंकित कुमार, देवेश चौधरी, रामवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article